मोहाली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन !

  • 23-Mar-2026
  • admin

मोहाली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन मोहाली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रेशियन हॉस्पिटल की ओर से एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जिसमें 100 से अधिक मरीजों का मुफ्त चेकअप किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता कटारिया रहीं, जिन्होंने लगभग 35 महिलाओं को सम्मानित किया। ये सभी महिलाएं सफल उद्यमी एवं औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी हुई थीं, जिन्होंने अपने दम पर व्यवसाय स्थापित कर समाज में एक मिसाल कायम की है। इस कार्यक्रम का आयोजन मोहाली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता एवं उनकी कार्यकारिणी टीम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर महासचिव श्री राकेश विग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रंजीत पाल एस., उपाध्यक्ष श्री ए. जे. सिंह का विशेष सहयोग रहा। महिला उद्यमी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रामिंदर कौर तथा सह-अध्यक्ष श्रेआन सेठ और उनकी टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अतिरिक्त पिंकी मोगे वाली भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। श्रीमती सुषमा ने बताया कि इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सदस्य अपनी पत्नियों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए, और सभी के लिए हाई-टी की विशेष व्यवस्था भी की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *